श्रावणी मेला में 4 अगस्त से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, देवघर-बासुकीनाथ के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू

Deoghar : राजकीय श्रावणी मेला-2026 में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए झारखंड सरकार 4 अगस्त से देवघर और बासुकीनाथ के बीच विशेष हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने जा रही है। श्रद्धालुओं को सुरक्षित और कम समय में हवाई दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराने

श्रावणी मेला में 4 अगस्त से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, देवघर-बासुकीनाथ के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू
Advertisement

Deoghar : राजकीय श्रावणी मेला-2026 में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए झारखंड सरकार 4 अगस्त से देवघर और बासुकीनाथ के बीच विशेष हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने जा रही है। श्रद्धालुओं को सुरक्षित और कम समय में हवाई दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह सेवा शुरू की जा रही है।

देवघर के उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने बताया कि झारखंड सरकार के नागर विमानन विभाग के सौजन्य से शुरू होने वाली हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट द्वारा किया जाएगा।

इस सेवा के तहत श्रद्धालु देवघर, बासुकीनाथ और त्रिकूट पर्वत का हवाई परिदर्शन कर सकेंगे। इसके अलावा देवघर से बासुकीनाथ तक एकतरफा हेलीकॉप्टर यात्रा की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

अलग-अलग सेवाओं के लिए निर्धारित किराया

सरकार द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार, देवघर और बासुकीनाथ का 7 से 10 मिनट का आकाशीय परिदर्शन करने के लिए प्रति व्यक्ति 2,850 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

वहीं, देवघर से त्रिकूट पर्वत का 10 से 15 मिनट का हवाई परिदर्शन करने के लिए प्रति व्यक्ति 3,750 रुपये तथा देवघर से बासुकीनाथ तक 15 मिनट की एकतरफा हेलीकॉप्टर यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति 4,500 रुपये किराया तय किया गया है।

ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा

हेलीकॉप्टर सेवा के लिए श्रद्धालु आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। सेवा से संबंधित जानकारी और सहायता के लिए जिला प्रशासन की ओर से 9122583111 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे टिकट की बुकिंग केवल अधिकृत माध्यम से ही करें। प्रशासन के अनुसार, यह विशेष हवाई सेवा श्रद्धालुओं की श्रावणी यात्रा को अधिक सुविधाजनक और यादगार बनाने में मदद करेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.