मुख्यमंत्री ने पीएम ग्राम सड़क योजना और लंबित ग्रामीण कार्य योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश

Patna : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) और ग्रामीण कार्य विभाग की लंबित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन एवं लंबित परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के

मुख्यमंत्री ने पीएम ग्राम सड़क योजना और लंबित ग्रामीण कार्य योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश
Advertisement

Patna : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) और ग्रामीण कार्य विभाग की लंबित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन एवं लंबित परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत संचालित विभिन्न परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क विकास का महत्वपूर्ण आधार है। इसलिए सभी सड़क परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सके।

उन्होंने ग्रामीण कार्य विभाग की लंबित योजनाओं की भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन परियोजनाओं में प्रशासनिक या तकनीकी बाधाएं हैं, उनका शीघ्र समाधान कर कार्य में तेजी लाई जाए।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने सभी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा पारदर्शी और जवाबदेह कार्यप्रणाली अपनाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि विकास योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंचे और ग्रामीण क्षेत्रों की आधारभूत संरचना को और मजबूत किया जाए।

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.