किताब कॉपी की दुकान में लगी भीषण आग, पीड़ित को करीब 8 लाख का नुकसान

Gumla : गुमला शहर के पालकोट रोड टेलीफोन एक्सचेंज के सामने स्थित विद्यासागर बुक डिपो दुकान में रविवार की सुबह करीब 5:15 बजे अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान के मालिक

Advertisement

Gumla : गुमला शहर के पालकोट रोड टेलीफोन एक्सचेंज के सामने स्थित विद्यासागर बुक डिपो दुकान में रविवार की सुबह करीब 5:15 बजे अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान के मालिक श्रवण कुमार अपनी पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ अंदर फस गए। घर से बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता दुकान ही था। दुकान मालिक सपरिवार अपनी छत पर चले गए। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए शटर तोड़ा।

करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक किताब कॉपी की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस आगजनिक की घटना में पीड़ित को करीब 8 लाख रुपया का नुकसान हुआ है। वही, लोगों ने अग्निशमक विभाग पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। सूचना देने के डेढ़ घंटे बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची, जिससे लोगों में रोष देखा गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.