बर्मामाइंस गोलीकांड: कोलकाता में इलाज के दौरान आफताब आलम की मौत, गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम

पूर्वी सिंहभूम: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में हुए चर्चित गोलीकांड में घायल आफताब आलम की मंगलवार तड़के कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर फैलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग बर्मामाइंस थाना के

बर्मामाइंस गोलीकांड: कोलकाता में इलाज के दौरान आफताब आलम की मौत, गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम

पूर्वी सिंहभूम: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में हुए चर्चित गोलीकांड में घायल आफताब आलम की मंगलवार तड़के कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर फैलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग बर्मामाइंस थाना के बाहर जुट गए और सड़क जाम कर टायर जलाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की।

जानकारी के अनुसार, रविवार रात बर्मामाइंस थाना क्षेत्र स्थित मुस्लिम बस्ती के कंटेनर यार्ड के समीप मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने आफताब आलम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। हमले में उन्हें तीन गोलियां लगी थीं। गंभीर रूप से घायल आफताब को पहले टाटा मेन अस्पताल (टीएमएच), जमशेदपुर में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए कोलकाता रेफर किया गया था। मंगलवार सुबह करीब चार बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए थे और मामले में 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

आफताब आलम की मौत के बाद बर्मामाइंस और आसपास के इलाकों में तनाव की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच जारी है और फरार आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.