नेमरा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा का अनावरण, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परिवार संग दी श्रद्धांजलि

प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में रूपी सोरेन ने बटन दबाकर किया प्रतिमा का अनावरण, कई मंत्री-विधायक रहे मौजूद Ramgarh : पद्म भूषण और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को उनके पैतृक गांव नेमरा (गोला प्रखंड) में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

नेमरा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा का अनावरण, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परिवार संग दी श्रद्धांजलि
  • प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में रूपी सोरेन ने बटन दबाकर किया प्रतिमा का अनावरण, कई मंत्री-विधायक रहे मौजूद

Ramgarh : पद्म भूषण और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मंगलवार को उनके पैतृक गांव नेमरा (गोला प्रखंड) में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पूरे परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए और अपने पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

नेमरा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा का अनावरण, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परिवार संग दी श्रद्धांजलि
नेमरा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा का अनावरण, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परिवार संग दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के दौरान सोना सोबरेन मेमोरियल हाई स्कूल के समीप स्थापित दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आग्रह पर उनकी मां रूपी सोरेन ने बटन दबाकर प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों के साथ प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मंत्री योगेंद्र प्रसाद, दीपिका पांडे सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, संजय प्रसाद यादव, राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ मांझी, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विधायक ममता देवी, उमाकांत रजक, जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह, अमित महतो तथा पूर्व मंत्री बेबी देवी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों, समर्थकों और झामुमो कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया और दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.