नए प्रयोगों से किसानों की आय और उत्पादन में हो रही वृद्धि : कृषि मंत्री

भागलपुर। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर का 17वां स्थापना दिवस बुधवार को पूरे उत्साह, गरिमा और उल्लास के साथ मनाया गया। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित समारोह का उद्घाटन बिहार के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने वर्चुअल माध्यम से किया। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार को स्थापना

नए प्रयोगों से किसानों की आय और उत्पादन में हो रही वृद्धि : कृषि मंत्री
Advertisement

भागलपुर। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर का 17वां स्थापना दिवस बुधवार को पूरे उत्साह, गरिमा और उल्लास के साथ मनाया गया। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित समारोह का उद्घाटन बिहार के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने वर्चुअल माध्यम से किया। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। भागलपुर सांसद अजय मंडल, कहलगांव विधायक शुभानंद मुकेश शुड्डू साईं सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह, पदाधिकारी, कृषि वैज्ञानिक, शिक्षाविद, प्रगतिशील किसान, पूर्व छात्र और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे।

अपने संबोधन में कृषि मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि वर्ष 2010 में स्थापित बिहार कृषि विश्वविद्यालय ने पिछले 16 वर्षों में कृषि शिक्षा, अनुसंधान और प्रसार के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय लगातार नए प्रयोग और कृषि तकनीकों पर काम कर रहा है तथा किसानों को उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध करा रहा है। इससे किसानों की आय और कृषि उत्पादन दोनों में वृद्धि हो रही है।

मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार कृषि रोडमैप के तहत लगातार योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और राज्य ने कृषि उत्पादन के क्षेत्र में कई नई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में धान और दलहन के उत्पादन में भी उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है।

समारोह के दौरान बिहार कृषि विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले किसानों, वैज्ञानिकों एवं अन्य लोगों को सम्मानित भी किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *