झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र को लेकर सर्वदलीय बैठक, सीएम हेमंत सोरेन हुए शामिल

Ranchi : गुरुवार से शुरू होने वाले षष्ठम झारखंड विधानसभा के षष्ठम मॉनसून सत्र के सफल, सुचारू और गरिमापूर्ण संचालन को लेकर बुधवार को विधानसभा स्थित स्पीकर कक्ष में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने की। मुख्यमंत्री

झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र को लेकर सर्वदलीय बैठक, सीएम हेमंत सोरेन हुए शामिल
Advertisement

Ranchi : गुरुवार से शुरू होने वाले षष्ठम झारखंड विधानसभा के षष्ठम मॉनसून सत्र के सफल, सुचारू और गरिमापूर्ण संचालन को लेकर बुधवार को विधानसभा स्थित स्पीकर कक्ष में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी बैठक में शामिल हुए।

बैठक में मॉनसून सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही को लोकतांत्रिक परंपराओं और संसदीय मर्यादाओं के अनुरूप संचालित करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सदन की कार्यवाही के सुचारू संचालन में सकारात्मक सहयोग देने का आग्रह किया।

बैठक में संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक प्रदीप यादव, सुरेश पासवान, अरूप चटर्जी, जयराम कुमार महतो और निर्मल महतो सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सत्र

झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र को लेकर सर्वदलीय बैठक, सीएम हेमंत सोरेन हुए शामिल

की कार्यवाही को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और प्रभावी तरीके से संचालित करने के लिए सभी दलों के बीच समन्वय एवं सहयोग पर विशेष जोर दिया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *