एनडीपीएस एक्ट में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्राथमिकी अभियुक्त भादो मुण्डा गिरफ्तार

पिठोरिया थाना पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर भेजा न्यायिक हिरासत में मुकेश रंजन Ranchi : एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में पिठोरिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भादो

एनडीपीएस एक्ट में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्राथमिकी अभियुक्त भादो मुण्डा गिरफ्तार
Advertisement
  • पिठोरिया थाना पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर भेजा न्यायिक हिरासत में

मुकेश रंजन
Ranchi : एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में पिठोरिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भादो मुण्डा (33 वर्ष), पिता एतवा मुण्डा, निवासी कुम्हरिया, पोस्ट एवं थाना पिठोरिया, जिला रांची के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में पिठोरिया थाना कांड संख्या 82/2026, दिनांक 8 अगस्त 2026 दर्ज किया गया था। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 20(बी)(ii)(ए)/29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त भादो मुण्डा को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय के आदेश के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में मादक पदार्थों से जुड़े अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन की सक्रियता का संदेश गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *