झारखंड बंद को लेकर रांची पुलिस हाई अलर्ट, 3000 जवान तैनात

Ranchi : छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में BJP की ओर से बुलाए गए झारखंड बंद को देखते हुए रांची पुलिस हाई अलर्ट पर है। बंद के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

झारखंड बंद को लेकर रांची पुलिस हाई अलर्ट, 3000 जवान तैनात
Advertisement

Ranchi : छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में BJP की ओर से बुलाए गए झारखंड बंद को देखते हुए रांची पुलिस हाई अलर्ट पर है। बंद के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

संवेदनशील इलाकों, प्रमुख चौक-चौराहों और संभावित प्रदर्शन स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिसकर्मियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है।

जयपाल सिंह स्टेडियम से विधानसभा तक विशेष निगरानी

रांची पुलिस की नजर खास तौर पर जयपाल सिंह स्टेडियम में मौजूद छात्रों पर है। पुलिस को आशंका है कि बंद के दौरान छात्र आंदोलन को लेकर शहर में किसी भी स्थान पर स्थिति बिगड़ सकती है।

इसी को देखते हुए जयपाल सिंह स्टेडियम से लेकर विधानसभा तक विशेष सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। शहर के संवेदनशील स्थानों और संभावित प्रदर्शन स्थलों पर भी अतिरिक्त जवान लगाए गए हैं।

कंट्रोल रूम और ड्रोन से होगी निगरानी

बंद के दौरान रांची पुलिस ने निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया है। सिटी कंट्रोल रूम से पूरे शहर की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।

इसके अलावा संवेदनशील इलाकों और भीड़ वाले स्थानों की निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों को लगातार स्थिति की समीक्षा करने और किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है।

करीब 3000 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर

झारखंड बंद को देखते हुए रांची में करीब 3000 पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। इनमें जिला पुलिस के साथ जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बल भी शामिल रहेगा।

पुलिसकर्मियों की तैनाती इस तरह की गई है कि किसी भी आपात स्थिति में शहर के अलग-अलग हिस्सों में तत्काल बल पहुंचाया जा सके। पूरी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी रांची एसएसपी राकेश रंजन कर रहे हैं।

पुलिस अधिकारी लगातार समन्वय के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने की रणनीति पर नजर रख रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *