- हजारीबाग में चरही और बेस रेलवे स्टेशन के बीच रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में यात्री सुरक्षित रहे।
Hazaribag : झारखंड के हजारीबाग जिले में शुक्रवार को बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। चरही और बेस रेलवे स्टेशन के बीच रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस रेलवे ट्रैक पर आई लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।
अचानक हुई टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात रही कि ट्रेन में सवार किसी यात्री के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार, रांची से पटना जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग पर थी। इसी दौरान चरही और बेस रेलवे स्टेशन के बीच लकड़ी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली रेलवे ट्रैक पर आ गई।
ट्रेन और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार टक्कर हुई। घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारी
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और संबंधित कर्मचारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेने के साथ रेलवे ट्रैक और ट्रेन का निरीक्षण किया।
हादसे में वंदे भारत एक्सप्रेस के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है। रेलवे अधिकारियों की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
सबसे बड़ी राहत यह रही कि ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। किसी यात्री के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है।
ट्रैक्टर-ट्रॉली ट्रैक तक कैसे पहुंची, जांच शुरू
रेलवे प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंची और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।
रेलवे और स्थानीय प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के कारणों और हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी सामने आएगी।
वंदे भारत जैसी हाईस्पीड ट्रेन के ट्रैक पर किसी वाहन के पहुंचने से रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। हालांकि समय रहते स्थिति नियंत्रण में रही और बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद क्षेत्र में रेलवे सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद रही और आवश्यक कार्रवाई की गई।



