Ranchi: भारत की प्राचीन पारंपरिक खेल विधा ‘मलखंभ’ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रांची के बंगला स्कूल स्थित झारखंड मलखंब अकादमी में खिलाड़ियों के बीच मैट का वितरण किया गया। इस पहल से खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान बेहतर सुविधा और सुरक्षा मिल सकेगी। मौके पर, खिलाड़ियों ने पोल मलखंब, रोप मलखंब एवं हैंगिंग मलखंब में अपने अद्भुत कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।