आंगनबाड़ी केंद्र की दीवार-छत में दरारें, बच्चों पर मंडराया खतरा

खूंटी के झपरा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की दीवारों और छत में दरारें पड़ गई हैं। जर्जर भवन को लेकर ग्रामीणों ने बच्चों की सुरक्षा पर चिंता जताई है। Khunti : जिले के झपरा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का भवन जर्जर स्थिति में पहुंच गया

आंगनबाड़ी केंद्र की दीवार-छत में दरारें
  • खूंटी के झपरा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की दीवारों और छत में दरारें पड़ गई हैं। जर्जर भवन को लेकर ग्रामीणों ने बच्चों की सुरक्षा पर चिंता जताई है।

Khunti : जिले के झपरा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का भवन जर्जर स्थिति में पहुंच गया है। भवन की दीवारों और छत में कई जगह दरारें पड़ गई हैं, जिसे देखते हुए ग्रामीणों ने केंद्र में आने वाले छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

ग्रामीणों के अनुसार, भवन की लंबे समय से मरम्मत की जरूरत है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है। बारिश के दौरान भवन की स्थिति और खराब हो जाती है, जिससे बच्चों के अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है।

जर्जर भवन में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता

ग्रामीणों का कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्र छोटे बच्चों की देखभाल और प्रारंभिक शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र है। ऐसे में इसका भवन सुरक्षित और सुविधायुक्त होना जरूरी है।

उनके मुताबिक, जर्जर भवन में बच्चों को रखना किसी भी समय परेशानी का कारण बन सकता है। भवन की मौजूदा स्थिति को देखते हुए अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.