अपात्र राशन कार्डधारकों को आखिरी मौका, खुद नाम हटवाएं नहीं तो हो सकती है कार्रवाई

झारखंड में ऐसे राशन कार्डधारकों पर अब कार्रवाई की तैयारी तेज हो गई है, जो पात्रता नहीं होने के बावजूद राशन कार्ड का लाभ उठा रहे हैं। रांची: झारखंड में ऐसे राशन कार्डधारकों पर अब कार्रवाई की तैयारी तेज हो गई है, जो पात्रता नहीं

अपात्र राशन कार्डधारकों को आखिरी मौका
Advertisement
  • झारखंड में ऐसे राशन कार्डधारकों पर अब कार्रवाई की तैयारी तेज हो गई है, जो पात्रता नहीं होने के बावजूद राशन कार्ड का लाभ उठा रहे हैं।

रांची: झारखंड में ऐसे राशन कार्डधारकों पर अब कार्रवाई की तैयारी तेज हो गई है, जो पात्रता नहीं होने के बावजूद राशन कार्ड का लाभ उठा रहे हैं। आरोप है कि कुछ लोगों ने अपनी वास्तविक आय की जानकारी छिपाकर राशन कार्ड बनवाया और लंबे समय से सरकारी राशन का फायदा लेते रहे।

केंद्र सरकार की ओर से ऐसे लाभुकों की सूची संबंधित विभाग को उपलब्ध कराई गई है। इसके बाद अपात्र लोगों के नाम राशन कार्ड से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राजधानी रांची में ही ऐसे 36,636 अपात्र लाभुकों की पहचान की गई है। इनमें से कई लोगों को नोटिस भी भेजा जा चुका है, जबकि बाकी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।

6 लाख से अधिक सालाना आय वालों पर नजर

जानकारी के मुताबिक, जिन लाभुकों की वार्षिक आय 6 लाख रुपये से अधिक है, उन्हें जिला प्रशासन की ओर से नोटिस भेजा जा रहा है। प्रशासन की ओर से ऐसे लोगों से अपनी पात्रता की जांच कराने और नियमों के मुताबिक राशन कार्ड से नाम हटवाने की अपील की जा रही है।

खुद नाम नहीं हटवाया तो बढ़ सकती है मुश्किल

फिलहाल सरकार की कोशिश है कि अपात्र लोग खुद आगे आएं और अपना नाम राशन कार्ड से हटवा लें। अगर नोटिस मिलने के बाद भी कोई व्यक्ति अपना नाम नहीं हटवाता है और सरकारी राशन का लाभ लेता रहता है, तो उसके खिलाफ आगे कार्रवाई की जा सकती है।

ऐसे मामलों में अब तक मिले लाभ की वसूली या जुर्माने की कार्रवाई भी संभव मानी जा रही है। इसलिए जिन लोगों को लगता है कि वे राशन कार्ड की पात्रता पूरी नहीं करते हैं, उन्हें समय रहते अपना नाम हटवाने की प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *