BEML में नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और आवेदन की प्रक्रिया

अगर आप रक्षा, एयरोस्पेस, माइनिंग या कंस्ट्रक्शन सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, तो ‘भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड’ (BEML) में एक बढ़िया मौका आया है। BEML Recruitment 2026: अगर आप रक्षा, एयरोस्पेस, माइनिंग या कंस्ट्रक्शन सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, तो ‘भारत अर्थ मूवर्स

BEML में नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती शुरू
Advertisement
  • अगर आप रक्षा, एयरोस्पेस, माइनिंग या कंस्ट्रक्शन सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, तो ‘भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड’ (BEML) में एक बढ़िया मौका आया है।

BEML Recruitment 2026: अगर आप रक्षा, एयरोस्पेस, माइनिंग या कंस्ट्रक्शन सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, तो ‘भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड’ (BEML) में एक बढ़िया मौका आया है। BEML ने नॉन-एग्जीक्यूटिव कैडर के तहत 10 संविदा (Tenure) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

अगर आपने संबंधित ट्रेड में 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा किया है, तो इस भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी बातें नीचे देख सकते हैं

Also Read: अपात्र राशन कार्डधारकों को आखिरी मौका, खुद नाम हटवाएं नहीं तो हो सकती है कार्रवाई

पद और आरक्षण की जानकारी

कुल पद: 10
सामान्य (General): 6 पद
ओबीसी (OBC): 2 पद
एससी (SC): 1 पद
ईडब्ल्यूएस (EWS): 1 पद

जरूरी योग्यता और आयु सीमा

एजुकेशन Qualification: मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 60% अंकों के साथ 3 साल का फुल-टाइम डिप्लोमा होना चाहिए। (ट्रेड: इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन, इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स या मेकाट्रॉनिक्स)।

उम्र सीमा: अधिकतम उम्र 29 साल तय की गई है (उम्र की गिनती 8 सितंबर 2026 के हिसाब से होगी)। रिजर्व्ड कैटेगरी (SC, ST, OBC और PwD) के कैंडिडेट्स को नियम के मुताबिक उम्र में छूट मिलेगी।

सैलरी, फीस और सिलेक्शन प्रोसेस

  • सैलरी: सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को ₹23,910 प्रति माह बेसिक पे मिलेगा, साथ ही कंपनी के नियमों के हिसाब से दूसरे भत्ते भी मिलेंगे।
  • एप्लिकेशन फीस: जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए ₹200 फीस है। एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन बिल्कुल फ्री है।
  • सिलेक्शन प्रोसेस: सबसे पहले आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग होगी, फिर कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन टेस्ट (CBT) लिया जाएगा। लिखित परीक्षा में पास होने वालों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन कैसे करें?

फॉर्म ऑनलाइन भरे जा रहे हैं। अगर आप एलिजिबल हैं, तो BEML के ऑफिशियल करियर पोर्टल पर जाकर 8 सितंबर 2026 तकअपना आवेदन पूरा कर लें। परीक्षा की तारीख और वेन्यू की जानकारी आपको ईमेल के जरिए मिल जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *