मुकेश रंजन
रांची। कांके थाना परिसर में आयोजित जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में शुक्रवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान एसआई गंगाधर कुमार ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित मामलों की जानकारी ली। उन्होंने लोगों को उनकी शिकायतों के समाधान के लिए आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी देते हुए उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में जमीन विवाद, पारिवारिक विवाद, आपसी विवाद सहित विभिन्न मामलों से जुड़ी शिकायतें सामने आयीं। एसआई गंगाधर कुमार ने कहा कि लोगों की समस्याओं का निष्पक्ष और नियमानुसार समाधान करना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने फरियादियों से अपनी शिकायतों से संबंधित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने की अपील की, ताकि मामलों की जांच कर उचित कार्रवाई की जा सके।
जन शिकायत समाधान कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली। लोगों ने कहा कि थाना स्तर पर अधिकारियों के समक्ष सीधे अपनी समस्या रखने का अवसर मिलने से उन्हें काफी सहूलियत हुई।



