रांची: रिम्स (RIMS) के डेंटल यूनिट में इंटर्न डॉक्टरों ने पिछले चार महीने से स्टाइपेंड नहीं मिलने के विरोध में मंगलवार को पेन डाउन किया। नाराज इंटर्न डॉक्टर करीब तीन घंटे तक हड़ताल पर बैठे रहे। इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें चार महीने से स्टाइपेंड नहीं मिला है। इस वजह से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अपनी मांग को लेकर डॉक्टरों ने काम बंद कर विरोध जताया।
हड़ताल की जानकारी मिलने के बाद रिम्स निदेशक ने इंटर्न डॉक्टरों से बातचीत की। उन्होंने डॉक्टरों को भरोसा दिलाया कि मंगलवार शाम तक उनका बकाया स्टाइपेंड दे दिया जाएगा।
निदेशक के आश्वासन के बाद इंटर्न डॉक्टरों ने फिलहाल अपनी हड़ताल समाप्त कर दी। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि स्टाइपेंड उनके खाते में आने के बाद ही वे इस समस्या का समाधान मानेंगे। इंटर्न डॉक्टरों ने उम्मीद जताई है कि रिम्स प्रबंधन अपने आश्वासन के अनुसार जल्द ही चार महीने का बकाया स्टाइपेंड जारी करेगा।



