पैसे मांगने को लेकर श्रृंगार दुकान पर विवाद, मारपीट में एक परिवार के दो लोग घायल

पलामू जिले के पांडु थाना क्षेत्र के महुगांवा में श्रृंगार दुकान से पैसे मांगने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना में एक ही परिवार के दो लोगों के घायल होने की बात
श्रृंगार दुकान पर विवाद
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

मेदिनीनगर: पलामू जिले के पांडु थाना क्षेत्र के महुगांवा में श्रृंगार दुकान से पैसे मांगने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना में एक ही परिवार के दो लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। एक महिला को भी चोट लगने की जानकारी है। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने पांडु थाना में अलग-अलग आवेदन दिया है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

दुकान में तोड़फोड़ का लगाया आरोप

श्याम किशोर गुप्ता ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उनकी श्रृंगार दुकान से पैसे की मांग की गई थी। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान दुकान में तोड़फोड़ की गई और काउंटर में रखे रुपये लेने का प्रयास किया गया। श्याम किशोर गुप्ता के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके परिवार के सदस्य दूसरे पक्ष के घर पहुंचे। वहां मामले को लेकर बातचीत करने की कोशिश की गई, लेकिन इसी दौरान विवाद फिर बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई।

चेन छीनने का भी आरोप

श्याम किशोर गुप्ता ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उनके परिवार के दो लोग घायल हो गए। एक महिला को भी चोट लगी है। उन्होंने गले से चेन छीनने का आरोप भी लगाया है।

दूसरे पक्ष ने भी दी शिकायत

वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी पांडु थाना में आवेदन देकर दुकानदार पर आरोप लगाए गए हैं। दोनों पक्षों की शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पांडु थाना प्रभारी विगेश कुमार राय ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: मॉर्निंग वॉक के रास्ते पर कचरा फेंका तो जेब होगी ढीली

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.