मॉर्निंग वॉक के रास्ते पर कचरा फेंका तो जेब होगी ढीली

कांके में पंचायत का सख्त फैसला, खुले में कचरा डालने पर ₹2 हजार जुर्माना; जेसीबी-ट्रैक्टर से होगी सफाई
मॉर्निंग वॉक के रास्ते पर कचरा फेंका तो जेब होगी ढीली
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

रांची: सुबह की सैर से सेहत बनाने निकलने वालों के रास्ते में अगर कचरे का ढेर मिल जाए तो परेशानी होना स्वाभाविक है। कांके में मॉर्निंग वॉकरों की इसी परेशानी को देखते हुए पंचायत ने अब सख्ती का फैसला लिया है। पशुपतिनाथ मंदिर से वेटरनरी पराठा चौक और पराठा चौक से पिग्री फार्म तक के मॉर्निंग वॉक क्षेत्र में अब खुले में कचरा फेंकना ग्रामीणों और दुकानदारों को महंगा पड़ेगा। पकड़े जाने पर ₹2 हजार का आर्थिक दंड देना होगा।

दरअसल, इस पूरे क्षेत्र में कई घरों और दुकानों से निकलने वाला कचरा सड़क किनारे और घूमने वाले रास्तों पर फेंके जाने से धीरे-धीरे गंदगी का अंबार लग गया है। इससे मॉर्निंग वॉक करने वालों को परेशानी हो रही है। कई बार विरोध के बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर मॉर्निंग वॉकर ग्रुप ने पंचायत के साथ मिलकर सफाई और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पहल की।

जेसीबी और ट्रैक्टर से हटेगा कचरे का ढेर

मॉर्निंग वॉकर ग्रुप की पहल पर मंगलवार को पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि और पंचायत सहायक ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि जमा कचरे को पंचायत स्तर से जेसीबी और ट्रैक्टर के माध्यम से उठाकर पूरे क्षेत्र की सफाई कराई जाएगी। इसके बाद दोबारा कचरा जमा न हो, इसके लिए निगरानी और जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

प्रचार वाहन से होगा जागरूकता अभियान

पूर्व मुखिया अर्जुन टोप्पो ने बताया कि कचरा रखने के लिए प्रखंड परिसर के अंदर शेड बनाया गया है। ग्रामीणों और दुकानदारों से अपील की गई कि घर और दुकान से निकलने वाला कचरा सड़क या मॉर्निंग वॉक क्षेत्र में नहीं फेंकें, बल्कि निर्धारित शेड में ही डालें। शेड में कचरा जमा होने के बाद नगर निगम के सहयोग से वाहन द्वारा उसका उठाव कराया जाएगा।

‘सेहत बनाने निकलते हैं, बीमारी लेने नहीं’

मॉर्निंग वॉकरों का कहना है कि लोग सुबह स्वस्थ रहने के लिए सैर करने निकलते हैं, लेकिन रास्ते में बिखरा कचरा, दुर्गंध और गंदगी देखकर चिंता होती है। उनका कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगी तो स्वच्छ हवा और स्वस्थ वातावरण की जगह गंदगी बीमारी का कारण बन सकती है।

पंचायत की ओर से प्रचार वाहन के माध्यम से पूरे क्षेत्र में लोगों को जागरूक किया जाएगा। पंचायत प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि सफाई के बाद यदि कोई व्यक्ति दोबारा खुले में कचरा फेंकते पकड़ा जाता है, तो ₹2 हजार का आर्थिक दंड लगाया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर नियमों के तहत कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि अर्जुन टोप्पो, पंचायत सहायक चंद्रदीप कुमार, बबलू भैया, बेणु सरकार, अमित सिंह, शाहनवाज, मुनेन्द्र, सुनील, बबलू, पिंटू, अमित, पप्पू, मुकेश, विकास, रूपेश, फिरोज, सागर, रामप्रसाद सहित कई लोग मौजूद थे।

Also Read: चतरा में ACB का एक्शन, रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार; कार्यालय में दस्तावेजों की जांच

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.