खेलगांव में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा थार, हादसे से मची अफरा-तफरी

मुकेश रंजन Ranchi : खेलगांव थाना क्षेत्र में बुधवार को एक थार वाहन सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए और वाहन

खेलगांव में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा थार, हादसे से मची अफरा-तफरी
Advertisement

मुकेश रंजन
Ranchi : खेलगांव थाना क्षेत्र में बुधवार को एक थार वाहन सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए और वाहन में सवार लोगों की स्थिति जानने का प्रयास किया।

बताया जाता है कि थार सड़क से गुजर रहा था, तभी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना में किसी के हताहत होने की आधिकारिक सूचना नहीं मिली थी।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क किनारे से हटाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *