झारखंड डांस स्पोर्ट्स फेडरेशन की नई कमिटी का गठन

Ranchi : राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक स्थित होटल ब्लू रिज में बुधवार को झारखंड डांस स्पोर्ट्स फेडरेशन की नई कमिटी का गठन किया गया। फेडरेशन का उद्देश्य झारखंड के डांसरों को एक बेहतर मंच और नई पहचान प्रदान करना तथा डांस स्पोर्ट्स को राज्य

Advertisement

Ranchi : राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक स्थित होटल ब्लू रिज में बुधवार को झारखंड डांस स्पोर्ट्स फेडरेशन की नई कमिटी का गठन किया गया। फेडरेशन का उद्देश्य झारखंड के डांसरों को एक बेहतर मंच और नई पहचान प्रदान करना तथा डांस स्पोर्ट्स को राज्य में बढ़ावा देना है।

बैठक के दौरान कमिटी के सभी सदस्यों की सहमति से विभिन्न पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

सर्वसम्मति से निम्न पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई:

सूरज साहू – अध्यक्ष

रामस्वरूप कुमार – महासचिव

अंजली कुमारी – कोषाध्यक्ष

विकास गोप – तकनीकी निदेशक

अमित कुमार – सहायक तकनीकी निदेशक

संजय रविदास – संयुक्त सचिव

प्रकाश रविदास – टीम मैनेजर

दिलीप लोहरा एवं दिलीप शर्मा – कार्यकारिणी सदस्य

विजय कुमार साहू – संरक्षक

मोहम्मद शाहिल – उपाध्यक्ष

कार्यक्रम में रांची, रामगढ़, चतरा, पूर्वी सिंहभूम समेत झारखंड के विभिन्न जिलों से डांस अकादमियों के निदेशक, प्रशिक्षक और डांसर शामिल हुए।

फेडरेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि नई कमिटी का उद्देश्य राज्य के प्रतिभावान डांसरों को उचित मंच उपलब्ध कराना, उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के अवसर पैदा करना और झारखंड में डांस स्पोर्ट्स को संगठित रूप से विकसित करना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *