झारखंड में GST कलेक्शन में बड़ी गिरावट, छह महीने में ₹1,564 करोड़ कम राजस्व

झारखंड के राजस्व संग्रह से जुड़ी ताजा रिपोर्ट में गिरावट सामने आई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के शुरुआती छह महीनों में राज्य का कुल राजस्व संग्रह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में करीब ₹1,564 करोड़ कम रहा है। खास तौर पर GST कलेक्शन
झारखंड में GST कलेक्शन में बड़ी गिरावट
Advertisement

Ranchi: झारखंड के राजस्व संग्रह से जुड़ी ताजा रिपोर्ट में गिरावट सामने आई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के शुरुआती छह महीनों में राज्य का कुल राजस्व संग्रह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में करीब ₹1,564 करोड़ कम रहा है। खास तौर पर GST कलेक्शन में बड़ी कमी दर्ज की गई है।

वाणिज्य कर विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 तक राज्य का कुल GST और गैर-GST राजस्व संग्रह ₹9,715.35 करोड़ रहा। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा ₹11,279.18 करोड़ था। यानी कुल संग्रह में 13.86 प्रतिशत की कमी दर्ज हुई है।

GST संग्रह की बात करें तो सितंबर तक यह ₹5,736.25 करोड़ रहा, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह ₹7,405.22 करोड़ था। इस तरह GST कलेक्शन में 22.54 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

दूसरी ओर, गैर-GST राजस्व में मामूली सुधार हुआ है। यह पिछले वर्ष के ₹3,873.96 करोड़ से बढ़कर ₹3,979.10 करोड़ पहुंच गया है।

राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कुल ₹24,000 करोड़ का वार्षिक राजस्व लक्ष्य निर्धारित किया है। सितंबर तक कुल लक्ष्य का करीब 40.48 प्रतिशत ही हासिल हो पाया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *