जिउतिया पर्व पर बड़ा हादसा, पोखरे में डूबने से चार नाबालिग बच्चियों की मौत

मोतिहारी के पहाड़पुर में जिउतिया पर्व के दौरान पोखरे में डूबने से चार नाबालिग बच्चियों की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
पोखरे में डूबने से चार नाबालिग बच्चियों की मौत
Advertisement

Bihar: मोतिहारी जिले के पहाड़पुर में जिउतिया पर्व के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। बनकट गांव में पोखरे में स्नान करने गईं चार नाबालिग बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद चारों बच्चियों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी।

चारों को तत्काल पहाड़पुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बनकट गांव में मातम पसरा हुआ है और मृत बच्चियों के परिवारों में चीख-पुकार मची है।

Also Read: समस्तीपुर में प्रसव के बाद महिला की मौत, निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा

जिउतिया पर्व पर पोखरे में स्नान करने पहुंची थीं बच्चियां

जानकारी के मुताबिक, जिउतिया पर्व को लेकर गांव की महिलाएं और बच्चियां पोखरे में स्नान करने पहुंची थीं। इसी दौरान चार बच्चियां स्नान करते हुए पोखरे के गहरे हिस्से में चली गईं और पानी में डूबने लगीं।

कुछ समय बाद आसपास मौजूद लोगों को बच्चियों के डूबने की जानकारी हुई। शोर सुनकर ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पानी में उतरकर चारों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़पुर ले जाया गया।

चारों बच्चियों की हुई पहचान

हादसे में जान गंवाने वाली बच्चियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  • सोनामति, उम्र 13 वर्ष, पिता प्रमोद महतो
  • फूलमती, उम्र 10 वर्ष, पिता प्रमोद महतो
  • सोनाली कुमारी, उम्र 10 वर्ष, पिता वीरेंद्र महतो
  • प्रतिमा कुमारी, उम्र 12 वर्ष, पिता अच्छेलाल पासवान

अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने चारों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने के बाद पहाड़पुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने चारों बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है।

पुलिस की ओर से मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। हादसे के बाद स्थानीय स्तर पर भी घटना को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

हादसे के बाद गांव में पसरा मातम

जिउतिया पर्व को लेकर जहां बनकट गांव में उत्साह और चहल-पहल का माहौल था, वहीं चार बच्चियों की मौत के बाद पूरा गांव गम में डूब गया। एक साथ चार परिवारों में मातम छा गया है। ग्रामीणों और परिजनों के बीच घटना को लेकर शोक का माहौल है। इस हादसे ने पर्व की खुशियों को मातम में बदल दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *