छाता नदी किनारे झाड़ियों में मिले 10 गौवंश, तस्करी की आशंका

ग्रामीणों ने बोतलों गांव के पास पकड़ा, बजरंग दल ने प्रशासन को दी सूचना; 14 अगस्त को भी इसी इलाके से पकड़े गए थे आठ गौवंश रांची/ तोरपा। प्रखंड के बोतलों गांव के समीप छाता नदी किनारे झाड़ियों में ग्रामीणों ने तस्करी के लिए ले

छाता नदी किनारे झाड़ियों में मिले 10 गौवंश, तस्करी की आशंका
Advertisement
  • ग्रामीणों ने बोतलों गांव के पास पकड़ा, बजरंग दल ने प्रशासन को दी सूचना; 14 अगस्त को भी इसी इलाके से पकड़े गए थे आठ गौवंश

रांची/ तोरपा। प्रखंड के बोतलों गांव के समीप छाता नदी किनारे झाड़ियों में ग्रामीणों ने तस्करी के लिए ले जाए जाने की आशंका में 10 गौवंश को पकड़ा। घटना की सूचना बोतलों और कुदरी गांव के ग्रामीणों ने बजरंग दल के जिला संयोजक कर्मवीर महतो को दी। सूचना मिलते ही कर्मवीर महतो के नेतृत्व में बजरंग दल की स्थानीय टीम मौके पर पहुंची।

मौके पर जिला सह संयोजक प्रकाश अधिकारी, मनोरंजन सांसी, ओम ठाकुर, आदित्य महतो सहित बजरंग दल के कार्यकर्ता और बोतलों व कुदरी गांव के करीब 50 ग्रामीण मौजूद थे। ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए गौवंश को सुरक्षित किया गया। इसके बाद मामले की जानकारी संबंधित प्रशासन को दी गई।

जांच में जुटा प्रशासन

प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटा है कि गौवंश को कहां से लाया गया था और उन्हें किस स्थान पर ले जाया जा रहा था। मामले में कथित तस्करी से जुड़े लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

14 अगस्त को भी पकड़े गए थे आठ गौवंश

बताया गया कि 14 अगस्त को भी इसी क्षेत्र में तस्करी के लिए ले जाए जा रहे आठ गौवंश को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिला संयोजक कर्मवीर महतो के नेतृत्व में पकड़ा था। उस मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। लगातार दूसरी घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में गौवंश के अवैध परिवहन को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ी है।

बजरंग दल के जिला संयोजक कर्मवीर महतो ने कहा कि क्षेत्र में गौवंश के अवैध परिवहन या तस्करी से संबंधित कोई सूचना मिलने पर ग्रामीणों के सहयोग से तत्काल प्रशासन को इसकी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना स्वयं कार्रवाई करने के बजाय संबंधित प्रशासन को दें, ताकि कानून के तहत उचित कार्रवाई की जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.