- नवयुवक काली पूजा समिति ने प्रेस वार्ता में दी आयोजन की जानकारी, 11 नवंबर को प्रतिमा विसर्जन के साथ होगा समापन
मुकेश रंजन
Ranchi : नवयुवक काली पूजा समिति, धुर्वा की ओर से 7 से 11 नवंबर तक पांच दिवसीय काली पूजा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। सेक्टर-2, साइट-5 स्थित महावीर मंदिर के निकट होने वाले इस आयोजन में प्रतिमा स्थापना, विशेष पूजा-अर्चना, भव्य जागरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। वर्ष 2003 में स्थापित समिति इस आयोजन के माध्यम से अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ा रही है।
महोत्सव की जानकारी देने के लिए समिति की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसके बाद कोर कमेटी की बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा, आयोजन की व्यवस्था और पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों पर चर्चा हुई। समिति का उद्देश्य श्रद्धालुओं की सहभागिता से महोत्सव को भव्य और सुव्यवस्थित बनाना है।
पांच दिनों में होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन
समिति की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 7 नवंबर को मां काली की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। 8 नवंबर को विशेष पूजा-अर्चना होगी। 9 नवंबर को भव्य जागरण और 10 नवंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 11 नवंबर को प्रतिमा विसर्जन के साथ महोत्सव का समापन होगा।
आस्था और संस्कृति के संरक्षण पर जोर
समिति के संरक्षक डॉ. संजय सिंह ने कहा कि मां काली की आराधना शक्ति, साहस और धर्मनिष्ठा का प्रतीक है। वर्ष 2003 से जारी यह परंपरा समाज को एकजुट करने और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
समिति के अध्यक्ष मुन्ना सिंह ने कहा कि महोत्सव को श्रद्धा और भव्यता के साथ आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आयोजन में भागीदारी निभाने की अपील की।
समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. धीरज सिंह सूर्यवंशी उर्फ बिनु सिंह ने कहा कि आयोजन धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के साथ सांस्कृतिक प्रतिभाओं को मंच देने का अवसर भी है। श्रद्धालुओं की सहभागिता से महोत्सव को यादगार बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
समिति के पदाधिकारी जुटे तैयारी में
आयोजन की जिम्मेदारी संभालने वालों में अध्यक्ष मुन्ना सिंह, संरक्षक डॉ. संजय सिंह, संस्थापक मनीष कुमार सिंह, सचिव अर्चित आनंद (अनु भैया), उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, पिंटू सिंह एवं अनुरंजिता सिंह, संयुक्त सचिव पुरुषोत्तम राठौड़, व्यवस्थापक संतोष कुमार सिंह एवं मनीष कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी डॉ. धीरज सिंह सूर्यवंशी उर्फ बिनु सिंह, समिति सलाहकार श्याम किशोर सिंह, सांस्कृतिक सचिव गिरिजा शंकर एवं हरीश उर्फ लला तथा कार्यसमिति सदस्य प्रवीण सिंह एवं अंकित सिंह शामिल हैं।



