कुमार बाग रोड छठ घाट पर 20 वर्षों से सेवा की मिसाल, महापर्व की तैयारी तेज

लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर कांके के कुमार बाग रोड स्थित छठ घाट पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाट की साफ-सफाई, प्रकाश, सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया
महापर्व की तैयारी तेज
Advertisement
  •  छठ व्रतियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, सफाई-रोशनी के साथ सुरक्षा और चेंजिंग रूम की होगी व्यवस्था

Ranchi: लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर कांके के कुमार बाग रोड स्थित छठ घाट पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाट की साफ-सफाई, प्रकाश, सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पूर्व पंचायत समिति सदस्य इंदु देवी एवं पंचायत सहायक चंद्रदीप कुमार के नेतृत्व में तैयारियां चल रही हैं।

दो दशक से कायम है सेवा और सहयोग की परंपरा

कुमार बाग रोड छठ घाट पर पिछले करीब 20 वर्षों से छठ महापर्व के अवसर पर व्यवस्था की जा रही है। पंचायत सहायक चंद्रदीप कुमार और मोहल्ले के लोगों के सामूहिक सहयोग से वर्षों से यह परंपरा निभाई जा रही है। स्थानीय लोगों का उद्देश्य छठ व्रतियों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर सकें।

सड़क निर्माण से व्रतियों को मिलेगी राहत

इस वर्ष मुखिया निधि से छठ घाट तक सड़क का निर्माण होने से व्रतियों और श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। सड़क निर्माण से घाट तक पहुंचना पहले की अपेक्षा आसान होगा। विशेषकर छठ के दौरान पूजा सामग्री लेकर आने वाले श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।

सफाई से लेकर रोशनी तक, सुविधाओं पर विशेष जोर

घाट पर स्वच्छता बनाए रखने के साथ पर्याप्त रोशनी और सुरक्षा की व्यवस्था की जा रही है। जलस्तर पर भी नजर रखी जाएगी, ताकि अर्घ्य के दौरान व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। महिलाओं की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त अर्घ्य के समय श्रद्धालुओं के बीच दूध और चाय की व्यवस्था भी रहेगी।

स्थानीय स्तर पर सामूहिक सहयोग से की जा रही तैयारियों का उद्देश्य छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सुविधाजनक तरीके से संपन्न कराना है। दो दशकों से चली आ रही सेवा की यह परंपरा क्षेत्र में सामुदायिक सहभागिता और लोकआस्था की मिसाल पेश कर रही है।

Also Read: रांची में 16 शिक्षकों-कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के दिन ही मिला पेंशन लाभ, DC ने किया सम्मानित – PRATAH NEWZ

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.