दिल्ली में हेमंत सोरेन ने राहुल गांधी को दिया समर्थन, बोले- चुनाव आयोग मोहरा, रिमोट किसी और के हाथ में

New Delhi/ Ranchi : दिल्ली में INDIA गठबंधन की ओर से आयोजित चुनाव सुधार से जुड़े कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग केवल एक मोहरा है, जबकि उसे चलाने वाला कोई और

दिल्ली में हेमंत सोरेन ने राहुल गांधी को दिया समर्थन, बोले- चुनाव आयोग मोहरा, रिमोट किसी और के हाथ में
Advertisement

New Delhi/ Ranchi : दिल्ली में INDIA गठबंधन की ओर से आयोजित चुनाव सुधार से जुड़े कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग केवल एक मोहरा है, जबकि उसे चलाने वाला कोई और है। इस पूरे मामले में जो भी लोग शामिल हैं, वे सभी जवाबदेह होंगे और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

हेमंत सोरेन ने कहा कि वह INDIA गठबंधन के कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और नागरिकों ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान आम लोगों को हो रही परेशानियों और उनके मताधिकार की रक्षा से जुड़े मुद्दों को उठाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में भी SIR का प्रभाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में भी कई गड़बड़ियों को पकड़ा गया है और उनकी सरकार इस पूरी प्रक्रिया पर कड़ी नजर रख रही है। उन्होंने कहा कि SIR को लेकर अलग-अलग राज्यों में लोगों को तरह-तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यही वजह है कि सभी विपक्षी दल एकजुट होकर इस मुद्दे को उठा रहे हैं।

इस कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की राज्यसभा सांसद महुआ माजी भी शामिल हुईं। वह इससे पहले भी चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा ले चुकी हैं। वहीं, झारखंड कांग्रेस के प्रमुख नेता, मंत्री और विधायक भी रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं।

रविवार को प्रस्तावित बड़ी रैली से पहले दोपहर 12 बजे कनॉट प्लेस से रामलीला मैदान तक मार्च निकालने की भी योजना है। कांग्रेस ने दावा किया है कि यह देश की अब तक की सबसे बड़ी रैलियों में से एक होगी।

इस रैली के माध्यम से विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को रद्द करने की मांग उठा रहे हैं। विपक्ष का आरोप है कि मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के कारण चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता प्रभावित हो रही है।

रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव सहित INDIA गठबंधन के 21 दलों के नेताओं के शामिल होने की बात कही गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.