हल्की बारिश से मिली गर्मी से राहत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में हल्की बारिश के बाद गर्मी से राहत मिली है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से सोमवार को जारी बयान में बताया गया है कि राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड

Advertisement

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में हल्की बारिश के बाद गर्मी से राहत मिली है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से सोमवार को जारी बयान में बताया गया है कि राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में इसी तरह से तापमान में कमी दर्ज की गई है।

विभाग ने बताया है कि इस हफ्ते गुरुवार तक इसी तरह का मौसम रहने वाला है। तापमान में गिरावट बरकरार रहेगी और लगातार छिटपुट बारिश होती रहेगी। जून महीने के अंत तक मानसून का प्रवेश होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *