ईसीएल में 76वीं कॉर्पोरेट स्तरीय द्विपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक की गयी

ईसीएल के सुरक्षा(सेफ़्टी) विभाग द्वारा ईसीएल मुख्यालय के सम्मेलन कक्ष में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की 76वीं कॉर्पोरेट स्तरीय द्विपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। दिनांक 19.06.2023 को आयोजित हुई इस बैठक की शुरुआत में सभी उपस्थितों के द्वारा खान सुरक्षा क्रियान्वयन के संबंध

Advertisement

ईसीएल के सुरक्षा(सेफ़्टी) विभाग द्वारा ईसीएल मुख्यालय के सम्मेलन कक्ष में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की 76वीं कॉर्पोरेट स्तरीय द्विपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

दिनांक 19.06.2023 को आयोजित हुई इस बैठक की शुरुआत में सभी उपस्थितों के द्वारा खान सुरक्षा क्रियान्वयन के संबंध में शपथ ली गयी। इसके उपरांत ईसीएल मुख्यालय के सुरक्षा विभाग द्वारा पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन दी गयी, जिसमे खान सुरक्षा से संबन्धित विभिन्न मुद्दों पर रोशनी डाली गयी। गौरतलब है कि ईसीएल शून्य दुर्घटना के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संकल्पबद्ध है एवं इस संदर्भ में यथासंभव कदम उठा रही है, जिसमे कि कर्मचारियों को समय समय पर प्रशिक्षण देना, कार्यस्थल में नई और बेहतर तकनीक का प्रयोग करना, सुरक्षा के लिए सभी को जागरूक बनाना इत्यादि शामिल हैं । उपरोक्त बैठक के दौरान खान सुरक्षा एवं इससे जुड़े सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा की गयी।

इस अवसर पर ईसीएल के निदेशक(वित्त) मो. अंजार आलम, निदेशक (कार्मिक) श्रीमती आहुति स्वाईं, निदेशक (तकनीकी) योजना एवं परियोजना श्री नीलेन्दु कुमार सिंह एवं निदेशक (तकनीकी) संचालन श्री नीलाद्री रॉय की गरिमामयी उपस्थिती रही।

ट्रेड यूनियनों की ओर से श्री कल्याण बैनर्जी ने सीएमएस (एटक) का, श्री बिनोद सिंह ने सीएमएसआई (सीटू) का, श्री माधव बनर्जी ने डब्ल्यूबीकेएमएस (यूटीयूसी) का, श्री शाबे आलम ने सीएमसी (एचएमएस) का, श्री महेंद्र गुप्ता ने केएससी (बीएमएस) का प्रतिनिधित्व किया तथा श्री आर के पी सिंह ने इंडियन माइन मैनेजर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व किया।

बैठक में ईसीएल मुख्यालय के प्रमुख विभागाध्यक्ष, सभी क्षेत्रीय महाप्रबंधक, सभी क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी एवं आंतरिक सुरक्षा संगठन के अधिकारी भी शामिल हुए।

बैठक में श्रमिकों और खानों की सुरक्षा के सभी पहलुओं पर एक सुरक्षित ईसीएल के निर्माण के लक्ष्य की दिशा में मिलकर काम करने के लिए सभी हितधारकों की प्रतिबद्धता के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *