सड़क हादसे में 10 की मौत, आठ घायल

भुवनेश्वर। ओडिशा (Orissa) में गंजाम जिले के दिगपहंडी में आधी रात दो बसों की सीधी टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को ब्रह्मपुर एमकेसीजी मेडिकल कालेज (Berhampur MKCG Medical College) व अस्पताल में

Advertisement

भुवनेश्वर। ओडिशा (Orissa) में गंजाम जिले के दिगपहंडी में आधी रात दो बसों की सीधी टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को ब्रह्मपुर एमकेसीजी मेडिकल कालेज (Berhampur MKCG Medical College) व अस्पताल में भर्ती कराया गया है । वहां एक यात्री की हालत बिगड़ने पर उसे कटक के एससीबी मेडिकल कालेज (SCB Medical College) व अस्पताल के लिए रेफर किया गया।

प्राथमिक सूचना के अनुसार रायगडा से भुवनेश्वर (Bhubaneswar) आ रही ओएसआरटीसी (OSRTC) की बस दिगपहंडी में खेमुंडी कालेज के पास विवाह समारोह से लोगों को लेकर लौट रही एक मिनी बस से सीधे टकरा गई। हादसे की सूचना पर अग्निशमन विभाग और पुलिस के जवान मदद के लिए पहुंचे।

रांची में सेना भर्ती रैली एक जुलाई से

ओडिशा के विशेष राहत कमिश्नर कार्यालय ने ट्वीट किया है कि इस हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है । घायलों का इलाज कराया जा रहा है। घायलों को इलाज के लिए 30 हजार रुपये उपलब्ध कराए गए हैं ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *