गुजरात में आज राजकीय शोक, प्रधानमंत्री जाएंगे मोरबी

अहमदाबाद। मोरबी झूला पुल हादसे से गम में डूबे गुजरात में आज (मंगलवार) राजकीय शोक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दोपहर मोरबी जाएंगे। वह पीड़ित परिवारों से मिलेंगे। प्रधानमंत्री ने सोमवार देररात गांधीनगर राजभवन में मोरबी पुल हादसे पर समीक्षा बैठक की। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र

Advertisement

अहमदाबाद। मोरबी झूला पुल हादसे से गम में डूबे गुजरात में आज (मंगलवार) राजकीय शोक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दोपहर मोरबी जाएंगे। वह पीड़ित परिवारों से मिलेंगे। प्रधानमंत्री ने सोमवार देररात गांधीनगर राजभवन में मोरबी पुल हादसे पर समीक्षा बैठक की। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी और आला अधिकारियों को लोगों की पूरी मदद करने के निर्देश दिए। इसी बैठक में 02 नवंबर को प्रदेश में राजकीय शोक रखने का फैसला किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी आज दोपहर एक बजे मोरबी पीड़ित परिवारों से मिलने जाएंगे। इससे पहले सोमवार को उन्होंने अपना रोड शो रद्द कर दिया। गुजरात दौरे के दौरान बनासकांठा के थरड़ में 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखते हुए प्रधानमंत्री भावुक हो गए थे।

उन्होंने कहा था कि मोरबी हादसे के बाद से बहुत व्यथित हूं। मोरबी हादसे पर प्रधानमंत्री ने बैठक में दुख जताया और कहा कि बचाव एवं राहत प्रयासों में कोई ढिलाई नहीं बरती जाए। केंद्र सरकार हर संभव मदद देगी। उल्लेखनीय है कि रविवार शाम गुजरात के मोरबी जिले में मच्छू नदी पर झूला पुल गिरने से हाहाकार मच गया है। इस संबंध में सोमवार को 9 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.