सड़क दुघर्टना में 6 की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल 

हजारीबाग। जिले के पदमा थाना क्षेत्र के एनएच-33 रोमी के समीप सड़क दुर्घटना में 6 की मौत हो गई जबकि 3लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि तेज रफ्तार में आ रही सुमो विक्टा वाहन रोमी के समीप अनियंत्री हो गई

Advertisement

हजारीबाग। जिले के पदमा थाना क्षेत्र के एनएच-33 रोमी के समीप सड़क दुर्घटना में 6 की मौत हो गई जबकि 3लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि तेज रफ्तार में आ रही सुमो विक्टा वाहन रोमी के समीप अनियंत्री हो गई जिसके बाद चार पहिया वाहन सुमो सड़क किनारे कुएं में यात्री सहित जा गिरा।

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने बाबूलाल मरांडी

स्थानीय लोगों की मदद से क्रेन बुलाकर सभी को बाहर निकाल लिया गया था। गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं सभी को हजारीबाग के सदर अस्पताल इलाज हेतु भेजा गया जहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत बता दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे अस्पताल में माहौल गमगीन हो गया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 206 नई एंबुलेंस की देंगे सौगात

 

बताया जाता है कि बिहार के दरभंगा से सत्संग से खुशी-खुशी लौट रहे लोग इस तरह से काल के गाल में समा जाएंगे किसी को इसका अंदेशा नहीं था। घर में मातम पसरा हुआ है। बताया जाता है कि चार पहिया वाहन में सवार सभी लोग मंडई के रहने वाले हैं जो सत्संग में शामिल हो कर आ रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *