ट्वीटर पर ब्लू टिक वालों को अब हर माह चुकाने होंगे इतने डॉलर: एलन मस्क

सैन फ्रांसिस्को। सोशल मीडिया के लोकप्रिय माइक्रो ब्लॉगिंग सर्च इंजन ट्वीटर पर ब्लू टिक जहां प्रतिष्ठित होने की निशानी माना जाता है, वहीं अब ब्लू टिक आपकी जेब पर बोझ बढ़ाने जा रहा है। ट्वीटर के नए मालिक एलन मस्क के ऐलान के साथ ही

Advertisement

सैन फ्रांसिस्को। सोशल मीडिया के लोकप्रिय माइक्रो ब्लॉगिंग सर्च इंजन ट्वीटर पर ब्लू टिक जहां प्रतिष्ठित होने की निशानी माना जाता है, वहीं अब ब्लू टिक आपकी जेब पर बोझ बढ़ाने जा रहा है। ट्वीटर के नए मालिक एलन मस्क के ऐलान के साथ ही ट्वीटर के खाता धारकों विशेषकर ब्लू टिक वालों की परेशानी बढ़ गई है।

एलन मस्क ने घोषणा की है कि ट्वीटर पर ‘ब्लू टिक’ की कीमत 8 डॉलर प्रति माह होगी यानि भारतीय रुपये में 660.63 रुपये अब ‘ब्लू टिक’ के लिए चुकाने होंगे।

इससे पहले यह जानकारी सामने आई थी कि ट्विटर पर ब्लू टिक प्रक्रिया में बदलाव होने वाला है। जिसके तहत उपयोगकर्ताओं को ब्लू टिक के लिए 1600 रुपये से अधिक चुकाने की बात सामने आई थी। इसमें यूजर को कई नए फीचर और ट्वीट्स को एडिट करने की बात कही गई थी।

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने हाल ही में ट्विटर को खरीदने के बाद ट्वीट कर कहा था कि अब चिड़िया मुक्त हो गई है। हालांकि एलन मस्क ने ट्विटर के सौदे के साथ ही कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल को बाहर का रास्ता दिखाने के साथ ही निदेशक मंडल को भी भंग कर दिया था।

एलन मस्क के कमान संभालने के बाद ट्वीटर ने बड़ा एक्शन लिया था। ट्विटर ने 26 अगस्त से 25 सितंबर के बीच बाल यौन शोषण और न्यूडिटी जैसे कंटेंट को बढ़ावा देने वाले अकाउंट्स पर एक्शन लिया था। ट्विटार ने 52 हजार 141 भारतीय अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाया था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *