डेंगू का कहर, चार की मौत, 3500 बीमार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल बारिश के साथ-साथ डेंगू से बेहाल है। पूरे राज्य में 3500 लोग डेंगू की चपेट में आए हैं। मरीजों की यह आंकड़ा गुरुवार तक का है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को दी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक चार लोगों

झारखंड में डेंगू के संदिग्ध मरीज मिले
Advertisement

कोलकाता। पश्चिम बंगाल बारिश के साथ-साथ डेंगू से बेहाल है। पूरे राज्य में 3500 लोग डेंगू की चपेट में आए हैं। मरीजों की यह आंकड़ा गुरुवार तक का है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को दी।

स्वास्थ्य  विभाग के अनुसार अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। मरीजों में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और हर आयु वर्ग के लोग हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सबसे अधिक खराब हालात बांग्लादेश की सीमा से सटे क्षेत्रों में हैं। यह क्षेत्र नदिया के हिरणघाटा, राणाघाट, कृष्णानगर, आमडांगा और उत्तर 24 परगना के बसीरहाट हैं। हुगली, हावड़ा में भी बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हुए हैं।

राज्य स्वास्थ्य सेवा के निदेशक सिद्धार्थ नियोगी ने बताया है कि कोलकाता सहित सभी जिलों के सरकारी अस्पतालों को इस बात के निर्देश दिए गए हैं कि डेंगू के लक्षणों वाले किसी भी मरीज को रेफर नहीं किया जाएगा बल्कि तुरंत भर्ती करके इलाज शुरू कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया था कि पश्चिम बंगाल में डेंगू का संक्रमण बांग्लादेश से फैल रहा है।

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *