Award समारोह सम्मानित किये गये सेवन स्टार्स अकादमी के बच्चे

रांची : सेवन स्टार्स अकादमी, हेहल में एसआईपी अबेकस इंडिया के तत्वावधान में ईस्टर्न इंडिया इंटर स्कूल कोलॉरिंग कांटेस्ट 2023 का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया। दो राउंड में प्रतियोगिता को सम्पन्न कराया गया। प्रतियोगिता में वर्ग 1 से 6 तक

Advertisement

रांची : सेवन स्टार्स अकादमी, हेहल में एसआईपी अबेकस इंडिया के तत्वावधान में ईस्टर्न इंडिया इंटर स्कूल कोलॉरिंग कांटेस्ट 2023 का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया। दो राउंड में प्रतियोगिता को सम्पन्न कराया गया। प्रतियोगिता में वर्ग 1 से 6 तक के बच्चों ने भाग लिया। जिसमें सभी वर्गों से प्रथम तीन विजेता को चुना गया।

जिन्हें विद्यालय के निदेशक डॉक्टर बी. बेक, एकेडमिक हेड प्रफुल कुमार बिड एवं उप प्राचार्य ऋतु प्रिया ने सर्टिफिकेट और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जबकि प्रतियोगिता में भाग लेनेवाले अन्य बच्चों को प्रमाण पत्र दिया गया।

विजेता प्रतिभागियों में वर्ग एक से अंकित उरांव, आदित्य वर्मा व ऋतु कंदीर, वर्ग दो से स्मिथ बांडों, समीर तिर्की, सुशांत उरांव, वर्ग तीन से माही प्रिया, नीरज उरांव और हर्षित कुमार, वर्ग चार से चंदन कुमार, रिया कुमारी, सुजीत कुमार, वर्ग पांच से सत्यम कुमार, तेजस तिर्की और नयन उरांव और वर्ग छह से अल्पना कुमारी, सोनाक्षी तिर्की और माही खलखो शामिल हैं।

कार्यक्रम में पल्लवी सिंह, संजय परमार , सुचिता अनिता केरकेट्टा, सुनीता चौधरी, सुरेश सिंह, अमर अमीप, अनीश, मीरा देवी, नामलेंन पूर्ति आदि के साथ विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *