मुहर्रम का जुलूस मातम में बदला, 4 की मौत

बोकारो। बोकारो थर्मल के बेरमो अनुमंडल के पेटरवार थानांतर्गत खेतको में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में 9 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह करीब साढ़े

Advertisement

बोकारो। बोकारो थर्मल के बेरमो अनुमंडल के पेटरवार थानांतर्गत खेतको में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में 9 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे ताजिया उठाने के क्रम में ऊपर से गुजर रहे 11 हजार के हाइटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। जिससे जुलूस में रखी बैट्री ब्लास्ट कर गयी। इस दौरान 13 लोग संपर्क में आ गए। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई, वहीं सात लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मरने वालों में आसिफ रजा (21), एनामुल रब (35), गुलाम हुसैन (18), साजिद अंसारी (18) शामिल हैं।

घटना के बाद तत्काल सभी घायलों को डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल लाया गया। अस्पताल में एम्बुलेंस मौजूद नहीं रहने को लेकर लोगों ने काफी हंगामा किया। घायलों में तीन की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो भेजा गया है।

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *