ITR दाखिल करने के लिए मात्र तीन दिन, जल्द फाइल करें रिटर्न

नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2022-23 और आकलन वर्ष 2023-24 के लिए आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। ITR दाखिल करने के लिए मात्र 3 दिन बचे हैं। आयकर विभाग ने करदाताओं से अपील की है कि यदि उन्होंने अभी तक

Advertisement

नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2022-23 और आकलन वर्ष 2023-24 के लिए आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। ITR दाखिल करने के लिए मात्र 3 दिन बचे हैं। आयकर विभाग ने करदाताओं से अपील की है कि यदि उन्होंने अभी तक ITR नहीं फाइल किया है, तो जल्द कर दें।

आयकर विभाग ने शनिवार को एक ट्वीट 

कर कहा कि आकलन वर्ष 2023-24 के लिए आईटीआर फाइल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2023 है। आईटीआर दाखिल करने के लिए केवल तीन दिन बचे हैं। कृपया http:ncometax.gov.in पर जाएं, जल्द से जल्द अपना आईटीआर दाखिल करें और चिंता मुक्त रहें। विभाग ने कहा कि आईटीआर फाइल करने के बाद ई-वेरिफाई करना याद रखें।

इनकम टैक्स एक्सपर्ट चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) अमित रंजन ने बताया कि आईटीआर समय पर फाइल करने से न केवल पेनाल्टी से बचाव होता है, बल्कि इसके कई फायदे हैं। उन्होंने कहा कि निर्धारित तारीख के अंदर आईटीआर दाखिल नहीं करने पर आपको जुर्माना चुकाना पड़ सकता है।

दरअसल आयकर विभाग स्पष्ट कर चुका है कि आईटीआर दाखिल करने की नियत तारीख 31 जुलाई, 2023 है। विभाग के मुताबिक इस बार आईटीआर दाखिल करने की तय तिथि में कोई बदलाव नहीं होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *