मणिपुर की पीड़ित दोनों महिलाओं ने सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

नई दिल्ली। मणिपुर में जिन दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया गया था, उन दोनों महिलाओं ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दोनों महिलाओं की याचिका पर चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच आज ही सुनवाई करेगी। दोनों महिलाओं ने वकील जावेदुर

कॉलेज में हिजाब, नकाब, बुर्का, स्टॉल, कैप पहनने पर प्रतिबंध के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका
Advertisement

नई दिल्ली। मणिपुर में जिन दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया गया था, उन दोनों महिलाओं ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दोनों महिलाओं की याचिका पर चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच आज ही सुनवाई करेगी।

दोनों महिलाओं ने वकील जावेदुर रहमान के जरिये दायर याचिका में कहा है कि इस घटना की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराई जाए। उल्लेखनीय है इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने 20 जुलाई को स्वतः संज्ञान लिया था। इस मामले में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है। केंद्र सरकार ने कहा है कि राज्य सरकार की सहमति लेकर जांच CBI को ट्रांसफर की जा रही है। मुकदमे का तेज निपटारा जरूरी है। केंद्र सरकार ने मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट इस केस को राज्य से बाहर ट्रांसफर करने का आदेश दे और ट्रायल कोर्ट से कहे कि वह चार्जशीट के छह महीने के भीतर फैसला दे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *