बस-कार की आमने-सामने की भिड़ंत में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत

भीलवाड़ा। जिले से गुजरने वाले भीलवाड़ा-कोटा राजमार्ग पर रविवार देर रात सवाईपुर चौराहे के निकट बस और कार की जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य तीन जख्मी हो गए। ये परिवार मेनाल वाटरफॉल से वापस लौटने के क्रम

Advertisement

भीलवाड़ा। जिले से गुजरने वाले भीलवाड़ा-कोटा राजमार्ग पर रविवार देर रात सवाईपुर चौराहे के निकट बस और कार की  जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौके पर  मौत हो गई, जबकि अन्य तीन जख्मी हो गए। ये परिवार मेनाल वाटरफॉल से वापस लौटने के क्रम में कार एक रोडवेज बस से टकरा गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही तीन लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें महात्मा गांधी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।

बडलियास थाना प्रभारी शिवचरण ने बताया कि उत्तर प्रदेश के इटावा व वर्तमान में अजमेर शहर के आदर्श नगर क्षेत्र में रहने वाला बृजेश राठौड़ का परिवार रविवार को कोटा-लाडपुरा राजमार्ग पर स्थित मेनाल वॉटरफॉल पर घूमने गया था। वहां घूमने के बाद बीती देर रात वहां से वापस अजमेर के लिए रवाना हुए। इसी दौरान भीलवाड़ा-कोटा राजमार्ग पर बडलियास थाना क्षेत्र के सवाईपुर चौराहे पर कार की गति तेज होने से कार का टायर फट गया। इससे अनियंत्रित कार पहले एक रोडवेज बस, फिर निजी बस से जा टकराई। इससे कार में सवार बृजेश राठौड़ के परिवार में उनकी पत्नी संगीता, बेटा आर्यन व अनुराग की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बेटी दिव्यांशी, भतीजा विपिन व बृजेश राठौड़ गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में चल रहा है।

हादसा इतना जोरदार था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने बमुश्किल कार में फंसे शवों को बाहर निकाला। हादसे के बाद राजमार्ग पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। पुलिस ने बड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया और सड़क पर यातायात को सुचारू किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *