एनटीपीसी को मिला कोयला ब्लॉक

रांची : भारत की सबसे बड़ी एकीकृत बिजली कंपनी NTPC Ltd. की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (NML) ने कोयला मंत्रालय द्वारा सम्पन्न कोयला ब्लॉक नीलामी में उत्तरी धादु (पूर्व) कोयला ब्लॉक के लिए बोली जीती। कठोर प्रयासों और रणनीतिक योजना के

Advertisement

रांची : भारत की सबसे बड़ी एकीकृत बिजली कंपनी NTPC Ltd. की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (NML) ने कोयला मंत्रालय द्वारा सम्पन्न कोयला ब्लॉक नीलामी में उत्तरी धादु (पूर्व) कोयला ब्लॉक के लिए बोली जीती।

कठोर प्रयासों और रणनीतिक योजना के बाद, एनएमएल ने झारखंड में उत्तरी धादु (पूर्व) कोयला ब्लॉक से कोयला विकसित करने और निकालने का अधिकार सुरक्षित कर लिया है, जिसमें 439 मिलियन टन का भंडार है और अधिकतम क्षमता चार मिलियन टन प्रति वर्ष है। यह एनएमएल की पहली व्यावसायिक कोयला खदान होगी।

यह सफल बोली एनएमएल के लिए महत्वपूर्ण है और यह मील का पत्थर साबित होगा, जो भारत की ऊर्जा सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। एक जिम्मेदार कॉर्पोरेट के रूप में NML यह सुनिश्चित करेगा कि सभी खनन गतिविधियां उच्चतम सुरक्षा और स्थिरता मानकों का पालन करते हुए, पर्यावरण की देखभाल के साथ की जायें। कोयला ब्लॉक नीलामी में सफल बोली, एनटीपीसी की मजबूत दृष्टि, दृढ़ता और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.