माही और नेहा के गाने ‘सूती धई के तकियवा’ ने मचाया बवाल

मुंबई। अपनी नखरीली अदाओं से दर्शकों को दीवाना बनाने वाली माही श्रीवास्तव बीते दिनों खूब सुर्ख़ियों में छाई रहीं। सोशल मीडिया पर इन दिनों माही श्रीवास्तव का एक भोजपुरी गाना खूब वायरल हो रहा है। इस गाने का टाइटल ‘सूती धई के तकियवा’ रखा गया

Advertisement

मुंबई। अपनी नखरीली अदाओं से दर्शकों को दीवाना बनाने वाली माही श्रीवास्तव बीते दिनों खूब सुर्ख़ियों में छाई रहीं। सोशल मीडिया पर इन दिनों माही श्रीवास्तव का एक भोजपुरी गाना खूब वायरल हो रहा है। इस गाने का टाइटल ‘सूती धई के तकियवा’ रखा गया है। माही श्रीवास्तव पर फिल्माए गए इस गाने को सिंगर नेहा राज ने गाया है। यह गाना आप वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी नामक यू-ट्यूब चैनल पर जाकर सुन सकते हैं।

माही श्रीवास्तव इस गाने में अपनी नखरीली अदाओं को लहराते हुए गज़ब का परफॉर्मेंस दे रही है। मांग में सिंदूर, कानों में झुमके पहने माही श्रीवास्तव बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। गुलाबी रंग की साड़ी में एक्ट्रेस खुद गुलाबी नजर आ रही है। इसमें एक्ट्रेस का लुक एकदम दमदार नजर आ रहा है। माही श्रीवास्तव के इस गाने को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला है। इस सांग के बीच-बीच में नेहरा राज भी नजर आ रही हैं। ‘सूती धई के तकियवा’ को आशुतोष तिवारी ने लिखा है। इसका संगीत विकास यादव ने दिया है। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसका निर्देशन भोजपुरिया ने किया है। इसकी कोरियोग्राफी दीपक शर्मा ने की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *