मोतिहारी में ईट भट्ठा से यूपी के बंधक बने 50 मजदूरो को कराया मुक्त

मोतिहारी। जिले के पहाड़पुर प्रखंड क्षेत्र एक ईंट भट्ठा से बंधक बनाये गये 50 मजदूरो को मुक्त कराया गया है। जिसमें बच्चें और महिलाएं भी शामिल है।श्रम अधीक्षक सत्यप्रकाश ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मजदूरो को बंधक बनाये जाने की सूचना के बाद

Advertisement

मोतिहारी। जिले के पहाड़पुर प्रखंड क्षेत्र एक ईंट भट्ठा से बंधक बनाये गये 50 मजदूरो को मुक्त कराया गया है। जिसमें बच्चें और महिलाएं भी शामिल है।श्रम अधीक्षक सत्यप्रकाश ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मजदूरो को बंधक बनाये जाने की सूचना के बाद श्रम विभाग व मोतिहारी पुलिस ने संयुक्त कारवाई करते हुए इन मजदूरो को मुक्त कराया।ये सभी मजदूर यूपी के रहने वाले है।विभाग द्धारा इनके बकाया मजदूरी का भुगतान कराकर घर भेज दिया गया है।

उन्होने बताया कि पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बॉस ईंट भट्ठा चिमनी में कुछ मजदूरों से काम कराया जा रहा था। सभी मजदूर ठेकेदार के माध्यम से ईट भट्ठा चिमनी पर मजदूरी करने आये थे।लेकिन ठेकेदार ने इन्हें कुछ पैसा देकर फरार हो गया।वही जबकि ईट भट्टा मालिक से ठेकेदार मजदूरो के नाम पर राशि का उठाव कर लिया था।उन्होने बताया कि जिले में ठेकेदार द्धारा इस प्रकार मजदूरो को बरगलाने की दुसरी घटना है।इसके पूर्व केसरिया में भी यूपी के मजदूरो के साथ ऐसा ही घटना हुआ था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *