बुर्ज खलीफा के पास 35 मंजिला इमारत में लगी आग

दुबई। दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के पास एक 35 मंजिला इमारत में सोमवार तड़के आग लग गई। यह स्पष्ट नहीं हो सका कि आग में कोई घायल हुआ है या नहीं। फिलहाल, आग को बुझा दिया गया है। यह इमारत

Advertisement

दुबई। दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के पास एक 35 मंजिला इमारत में सोमवार तड़के आग लग गई। यह स्पष्ट नहीं हो सका कि आग में कोई घायल हुआ है या नहीं। फिलहाल, आग को बुझा दिया गया है।

यह इमारत अमीरात में राज्य समर्थित डेवलपर एमार के 8 बुलेवार्ड वॉक नामक टावरों की एक शृंखला का हिस्सा है। घंटों की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। लोगों ने इमारत से धुआं निकलने की सूचना संबंधित विभागों को दी। हालांकि, पुलिस व इमारत के अधिकारियों ने आग लगने की पुष्टि नहीं की है। इससे पहले 2015 में भी बुर्ज खलीफा के पास ‘एड्रेस डाउनटाउन’ में आग लग चुकी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *