अब फेसबुक की मेटा कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी में

नई दिल्ली। ट्विटर के बाद दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा में बड़े पैमाने पर छंटनी की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेटा में 09 नवंबर से बड़े पैमाने पर छंटनी की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कंपनी दुनियाभर में करीब 12 हजार

Advertisement

नई दिल्ली। ट्विटर के बाद दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा में बड़े पैमाने पर छंटनी की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेटा में 09 नवंबर से बड़े पैमाने पर छंटनी की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कंपनी दुनियाभर में करीब 12 हजार कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है।

मेटा में अभी 87,000 कर्मचारी हैं। इससे पहले ट्विटर इंक ने पिछले हफ्ते करीब 3700 कर्मचारियों को बाहर कर दिया है। इसके बाद कर्मचारियों की संख्या घटकर आधी रह गई है।

दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क के बाद मेटा प्लेटफॉर्म के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग भी बड़े पैमाने पर छंटनी की तैयारी कर रहे हैं। इस साल कंपनी के शेयरों में करीब 73 फीसदी की भारी गिरावट आई है। दरअसल फेसबुक यानी अब मेटा प्लेटफॉर्म्स को टिकटॉक और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स से कड़ी टक्कर मिल रही है।

जुकरबर्ग के पास मेटा प्लेटफॉर्म्स के करीब 16.8 फीसदी शेयर हैं। फेसबुक के रेवेन्यू में 97 फीसदी से ज्यादा हिस्सा विज्ञापनों से आता है। कंपनी के शेयरों में गिरावट से जुकरबर्ग की नेटवर्थ में गिरावट आई है। जुकरबर्ग एक समय दुनिया के अमीरों की सूची में तीसरे नंबर पर थे, लेकिन अब वे 29वें नंबर पर खिसक गए हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ 90.3 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 35.2 अरब डॉलर रह गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *