एयरटेल ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्‍ड कप 2023 के लिये स्पेशल प्‍लान्‍स की घोषणा की

Ranchi: रांची: जैसा कि आज से देश भर में क्रिकेट के प्रति दीवानगी छा रही है, एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिये विस्तृत फायदों के साथ स्पेशल क्रिकेट प्लान्स की घोषणा की है। सारे प्रीपेड ग्राहकों के लिये एयरटेल ने एक खास डाटा पैक लॉन्च

Advertisement

Ranchi: रांची: जैसा कि आज से देश भर में क्रिकेट के प्रति दीवानगी छा रही है, एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिये विस्तृत फायदों के साथ स्पेशल क्रिकेट प्लान्स की घोषणा की है। सारे प्रीपेड ग्राहकों के लिये एयरटेल ने एक खास डाटा पैक लॉन्च किया है, ताकि मैचों की स्ट्रीमिंग करते वक्त ग्राहक कनेक्टेड रहें और उनका डाटा खत्म न हो। एयरटेल डीटीएच स्पेशल रिचार्ज आॅफर्स के लिये स्टार के साथ गठजोड़ कर रहा है। कंपनी ने ग्राहकों के लिये स्टार स्पोर्ट्स के पोर्टफोलियो से चैनलों को ऐड करने की प्रकिया भी आसान बना दी है।

Asian Games : भारतीय हॉकी टीम ने किया कमाल, जापान को हराकर जीता स्वर्ण

एयरटेल एक्सट्रीम बॉक्स पर ग्राहकों के लिये एक क्विक-ऐक्सेस प्रोमो-रेल चलाई जा रही है, ताकि वे क्रिकेट मैच के प्रसारण को तुरंत अपनी पसंदीदा भाषा में चला सकें। रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल ने आबादी के लिहाज से भारत के 40 सबसे बड़े शहरों में मोबाइल लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग के मामले में दूसरे आॅपरेटर्स की तुलना में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इनमें से ज्यादातर शहरों में लाइव वीडियो और 5जी लाइव वीडियो के अनुभव में एयरटेल का प्रदर्शन सबसे जबर्दस्त रहा।

 

 

 

 

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *