राज्य में बड़े पैमाने पर नियुक्तियों की प्रक्रिया जारी है : हेमंत सोरेन

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य में बड़े पैमाने पर नियुक्तियों की प्रक्रिया जारी है। कई विभागों में नियुक्ति हो चुकी है तो कई पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। इसी कड़ी में आज

Advertisement

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य में बड़े पैमाने पर नियुक्तियों की प्रक्रिया जारी है। कई विभागों में नियुक्ति हो चुकी है तो कई पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। इसी कड़ी में आज आपके बीच नियुक्ति पत्र का वितरण हो रहा है। आपसे उम्मीद है कि एक शिक्षक के रूप में आप बच्चों का भविष्य संवारने के साथ राज्य के विकास में अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे।

मुख्यमंत्री सोमवार को डॉ रामदयाल मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी में आयोजित शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने माध्यमिक विद्यालयों के लिए चयनित स्नातक प्रशिक्षित 827 शिक्षकों में से 24 शिक्षकों को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

पहली बार नियुक्ति नियमावली के तहत हो रही नियुक्तियां

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड अलग राज्य गठन के दो दशक से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन कभी नियुक्ति नियमावली नहीं बन सकी। इस वजह से पहले जो भी नियुक्तियां हुई, वह विवादों के घेरे में आती रही। मामला न्यायालयों में पहुंचा। इस वजह से नियुक्तियों में तो विलंब हुआ ही, साथ ही भ्रष्टाचार की बातें लगातार सामने आईं। हमारी सरकार पहली बार नियुक्ति नियमावली बनाकर विभिन्न विभागों में खाली पदों पर नियुक्तियां कर रही है। जेपीएससी का रिजल्ट रिकॉर्ड समय में जारी हुआ और इसमें 32 ऐसे अधिकारी बने, जो बीपीएल श्रेणी से आते हैं। यह इस बात का गवाह है कि जेपीएससी की परीक्षा में पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता बरती गई और कहीं कोई विवाद पैदा नहीं हुआ।

NTPC स्वयंसिद्धा लेडीज क्लब ने नवरात्रि डांडिया का किया आयोजन

निजी क्षेत्र में भी नौकरी के खुले द्वार

मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि सरकारी विभागों में तो नियुक्तियों का दौर चल ही रहा है। डॉक्टर, इंजीनियर, पशु चिकित्सक, आयुष चिकित्सक, कृषि पदाधिकारी, खेल पदाधिकारी, पंचायत सचिव, नर्स और लिपिकों आदि के पदों पर नियुक्ति हो चुकी है। वहीं, रोजगार मेला लगाकर निजी संस्थानों और कंपनियों में भी लगभग 34 हजार नौजवानों को ऑफर लेटर मिल चुका है। सरकार का प्रयास है कि यहां के नौजवानों को अपने पैरों पर खड़ा कर सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जो कहती है उसे निश्चित तौर पर पूरा करती है। मैं यह तो दावा नहीं करता कि राज्य की सारी समस्याओं का समाधान हो गया है। लेकिन, इस दिशा में लगातार प्रयास कर रहे हैं। जनता की समस्याओं को विशेष प्राथमिकता के तौर पर दूर किया जा रहा है। यही वजह है कि हमारी सरकार से जनता की उम्मीदें और आकांक्षाएं भी काफी बढ़ रही है। हमारी सरकार तमाम चुनौतियां के बीच राज्य को नई दिशा प्रदान करने का काम कर रही है।

बैंक ऑफ इंडिया झारखंड हाई कोर्ट शाखा के नए परिसर का उद्घाटन

सरकारी विद्यालयों को निजी विद्यालयों की तर्ज पर किया अपग्रेड

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रतिस्पर्धा का जमाना है। ऐसे में सरकारी विद्यालयों के बच्चे पीछे नहीं रह जाएं, इसी को ध्यान में रखकर सरकारी विद्यालयों को निजी विद्यालयों की तर्ज पर अपग्रेड किया जा रहा है। स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खोले गए हैं। आदर्श विद्यालयों में शिक्षा की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। सभी श्रेणी के विद्यालयों में आधारभूत संरचना मजबूत किया जा रहा है। बच्चों को डिजिटल माध्यम से शिक्षा देने की पहल हो रही है।

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त शिक्षकों से कहा कि आप स्कूलों में पठन-पाठन के साथ बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को पहचान कर उसे निखारने का काम करें। कई बच्चे खेल, चित्रकला, गीत, नृत्य और संगीत जैसे विधाओं में प्रतिभा संपन्न होते हैं, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिल पाता है। ऐसे में आप उन्हें आगे लाने में अपनी अहम जिम्मेदारियां को जरूर निभाएं।

जी-गुरुजी एप की लॉन्चिंग

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा तैयार जी-गुरुजी एप को लांच किया। इस एप के जरिए राज्य के सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी डिजिटल कंटेंट के साथ ऑडियो-वीडियो माध्यम से विद्यालय के अलावा अपने घर में भी पढ़ाई कर सकते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.