पीआईए कंगाली की कगार पर, ईंधन खत्म, 24 उड़ानें रद्द

रावलपिंडी। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) कंगाली की कगार पर है। हाल यह है कि ईंधन के लिए भी उसके पास पैसे नहीं हैं। वह बकाया राशि का भुगतान भी नहीं कर पा रही है। पिछले 24 घंटे से वह उड़ानों का ठीक से संचालन नहींं

Advertisement

रावलपिंडी। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) कंगाली की कगार पर है। हाल यह है कि ईंधन के लिए भी उसके पास पैसे नहीं हैं। वह बकाया राशि का भुगतान भी नहीं कर पा रही है। पिछले 24 घंटे से वह उड़ानों का ठीक से संचालन नहींं कर पा रही। घाटे में चल रही पीआईए को बुधवार को 16 अंतरराष्ट्रीय और आठ घरेलू उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। कुछ उड़ानों में देरी होने की आशंका भी बढ़ गई है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीआईए को मंगलवार को भी 11 अंतरराष्ट्रीय और 13 घरेलू उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। रिपोर्ट्स में पीआईए के प्रवक्ता के हवाले से कहा गया है कि दैनिक आधार पर और परिचालन कारणों से पीआईए विमानों के लिए सीमित ईंधन आपूर्ति के कारण उड़ानें रद्द कर दी गईं। कुछ उड़ानों के प्रस्थान को पुनर्निर्धारित किया गया है। घरेलू उड़ानों के अलावा रद्द की गई कुछ उड़ानें दुबई, मस्कट, शारजाह, अबू धाबी और कुवैत के लिए उड़ान भरने वाली थीं। पीआईए ने दावा किया कि रद्द की गई उड़ानों के यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों में समायोजित किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *