सरकारी कर्मचारियों को वृद्धाश्रम नहीं जाना पड़े, इसकी व्यवस्था हेमंत सरकार ने की है : स्पीकर

रांची। झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ के दो दिवसीय राज्य सम्मेलन ओल्ड पुलिस क्लब में शनिवार को शुरू हुआ। इस दो दिवसीय राज्य सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो शामिल हुए। स्पीकर ने कहा कि कर्मचारी संघ के नेता

Advertisement

रांची। झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ के दो दिवसीय राज्य सम्मेलन ओल्ड पुलिस क्लब में शनिवार को शुरू हुआ। इस दो दिवसीय राज्य सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो शामिल हुए। स्पीकर ने कहा कि कर्मचारी संघ के नेता दो दिनों तक कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए विचार-विमर्श करें, उसे बाद जो मुख्य बातें सामने आए उसे एजेंडा बनाकर सरकार के सामने रखें।

रविंदनाथ महतो ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य के विकास और हर किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए काम कर रहे हैं। अपने संबोधन के दौरान झारखंड सरकार द्वारा राज्य में ओल्ड पेंशन स्कीम शुरू करने की चर्चा करते हुए स्पीकर ने कहा कि राज्यकर्मी का बुढापा वृद्धाश्रम में न कटे इसकी व्यवस्था संवेदनशील हेमंत सोरेन ने कर दी है। स्पीकर ने कहा कि ओल्ड पेंशन स्कीम शुरू करने वाले राज्यों में झारखंड अग्रणी राज्य बना।

झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ के नेता मो. आदिल ने कहा कि संघ के दो दिवसीय राज्य सम्मेलन के दौरान आपस में विस्तृत विचार-विमर्श के बाद आगे के आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि सचिवालय के चतुर्थ वर्गीय कर्मियों का आज तक प्रमोशन नहीं हुआ है। अब इनकी लड़ाई तेज की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.