वाईबीएन विश्वविद्यालय में फ्रेशर डे पार्टी का हुआ आयोजन

Ranchi : वाईबीएन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज़ विभाग एवं आईक्यूएसी के साथ मिलकर आज स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर डे पार्टी का आयोजन किया गया l इस अवसर

Advertisement

Ranchi : वाईबीएन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज़ विभाग एवं आईक्यूएसी के साथ मिलकर आज स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर डे पार्टी का आयोजन किया गया l इस अवसर पर वाईबीएन विश्वविद्यालय प्रशासन समिति की उपस्थिति के साथ साथ विश्वविद्यालय के सभी अधिकारी और शिक्षक एवं छात्र-छात्राए मुख्य रुप से उपस्थित थे l कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

तत्पश्चात अतिथियों को पुष्प गुच्छ के साथ सम्मानित किया गया l शुभारंभ के बाद सीनियर छात्रों द्वारा नये छात्रों का बडी धूमधाम से स्वागत किया गया और छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर बोलते हुए चेयरमैन रामजी यादव ने छात्रों के सुखद व उज्जवल भविष्य की कामना की। डीन स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज डॉo शम्मी केश राय ने विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों को अपना अमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद किया। फ्रेशर पार्टी में विभिन प्रतियोगिताओ का भी आयोजन किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.