मोदी-प्रचण्ड की दुबई में हो सकती है अनौपचारिक मुलाकात

काठमांडू। जलवायु परिवर्तन संबंधी संयुक्त राष्ट्र के 28वें सम्मेलन (सीओपी-28) में सहभागी होने के लिए नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड बुधवार की देर रात दुबई के लिए रवाना हुए। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री प्रचण्ड का सम्बोधन शनिवार को होने वाला है। प्रधानमंत्री की स्वकीय

Advertisement

काठमांडू। जलवायु परिवर्तन संबंधी संयुक्त राष्ट्र के 28वें सम्मेलन (सीओपी-28) में सहभागी होने के लिए नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड बुधवार की देर रात दुबई के लिए रवाना हुए।

इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री प्रचण्ड का सम्बोधन शनिवार को होने वाला है। प्रधानमंत्री की स्वकीय सचिव गंगा दाहाल ने बताया कि इस सम्मेलन के संबोधन से पहले प्रधानमंत्री नेपाल यूएई बिजनेस समिट को भी सम्बोधित करने वाले हैं। साथ ही उनकी यूएई की बिजनेस कम्यूनिटी और वहां रहने वाले नेपाली कम्यूनिटी से भी मुलाकात होने वाली है।

सीओपी-28 सम्मेलन में सहभागी होने आने वाले कुछ देशों के राष्ट्राध्यक्ष और प्रधानमंत्री सहित अन्य विशिष्ट व्यक्तित्वों से भी मुलाकात का समय तय किया गया है। प्रधानमंत्री सचिवालय की तरफ से बताया गया है कि चार दिनों के दुबई भ्रमण के दौरान प्रधानमंत्री प्रचण्ड की भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से साइडलाइन मुलाकात होने की भी संभावना है। इसके लिए दोनों देशों के विदेश मंत्रालय के बीच समन्वय किया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *