बैंक ऑफ बड़ौदा ने वृहत्त कृषि ऋण शिविर का किया आयोजन

रांची : बड़ौदा किसान पखवाड़ा के अंतर्गत बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यालय राँची ने गुरूवार को सी. आई. पी. कैम्पस कांके में “वृहत्त कृषि ऋण शिविर” का आयोजन किया। इस महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में सोनाम टी भूटीया, महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख, पटना

Advertisement

रांची : बड़ौदा किसान पखवाड़ा के अंतर्गत बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यालय राँची ने गुरूवार को सी. आई. पी. कैम्पस कांके में “वृहत्त कृषि ऋण शिविर” का आयोजन किया। इस महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में सोनाम टी भूटीया, महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख, पटना अंचल, विशिष्ट अतिथि डॉ तरुण कुमार, निदेशक सी.आई.पी., शंकर महतो सहायक महाप्रबन्धक एवं क्षेत्रीय प्रमुख, क्षेत्रीय कार्यालय राँची, गौतम पाल, उप क्षेत्रीय प्रमुख, क्षेत्रीय कार्यालय राँची और सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

इस शिविर में लगभग 300 से अधिक स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और किसान शामिल हुए। शिविर में बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा बैंक के विभिन्न कृषि ऋण योजनाओं के तहत 5 करोड़ रूपये ऋण का वितरण किया।

शिविर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और किसान बंधुओं को बैंक के विभिन्न कृषि ऋण योजनाओं से अवगत करवाया गया। इस शिविर में विभिन्न कृषि उत्पादों, नई कृषि तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। इस शिविर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने उत्पादों एवं बैंकिंग सेवाओं के अनुभव को साझा किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.